बहु के भाई ने किया 70 साल की महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Super Admin - 8/2/2021 7:54:45 AM -

Jamshedpur : मामला ऐसा जिसे सुन का आप भी रह जाएंगे दंग दअरसल घटना शुक्रवार देर रात सोनारी थाना क्षेत्र के रूपनगर की है जहाँ एक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

आपको बता दे यह घटना में एक 70 साल की वृद्ध महिला को हैवान व्यक्ति ने अपना शिकार बनाया है, हैवानियत तब सामने आई जब पीडिता ने इस मामले में थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

आपको बता दे कि बुजुर्ग महिला रुपनगर में एक झोपड़ीनुमा घर में अपने पोता के साथ रहती है। महिला के बेटे और बहू की मृत्यु हो गई है, आरोपी बुजुर्ग महिला के बहु का भाई है इस वजह से आरोपी पीड़िता के घर आना जाना करता था। शुक्रवार की रात भी हैवान आरोपी नशे की हालत अपनी बहन की सास के घर जा पहुँचा जहा उसने अपनी हैवानियत दिखा दी और बहन के सास के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया जिसके बाद वह अपना घर वापस चला गया।

जिसके बाद शनिवार की शाम पीड़िता ने थाना पहुंच आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया और पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए रविवार को सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave Your Comment