नगर विकास योजनाओं का आयुक्त ने किया निरीक्षण

Super Admin - 6/4/2021 11:39:15 PM -

हजारीबाग:- आज आयुक्त माधवी मिश्रा ने नगर निगम क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का निरक्षण किया।विदित है कि नागरिक सुविधा मद से लगभग प्रत्येक वार्ड में पीसीसी पथ एवं आरसीसी नाली से संबंधित योजनाए संचालित है।इस क्रम में वार्ड 36 में विभिन्न स्थानों एवं वार्ड 33 के सिरसी स्थित सड़क योजनाओं का नगर आयुक्त ने निरक्षण किया ।वहां उन्होंने संवेदकों तथा कनीय अभियंता श्री संजय सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।नगर आयुक्त ने योजनों को गुणवत्ता पुर्वक तथा ससमय पूर्ण कराने का निदेश कनीय अभियंता श्री संजय सिंह को दिया।

Leave Your Comment