बिहार:-जमीन विवाद में फायरिंग, आधा दर्जन की मौत

Super Admin - 8/5/2021 10:47:00 PM -

पटना :- नालंदा में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सनसनीखेज वारदात में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से दो लोग घायल हैं। छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में वारदात हुई है। आपस में भिड़े दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक साथ छह लोगों की हत्या से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।बताया जाता है कि छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।

Leave Your Comment