बोकारो -केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्रालय के राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने बेरमो दौरा के दौरान रविवार को अपनी पत्नी के साथ भूमिगत खदान भ्रमण करने का अनुभव प्राप्त किया.उन्होंने सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की चार-पांच छह इंक्लाइन का अवलोकन किया. उनके साथ सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एमके अग्रवाल व उनकी पत्नी अर्चना अग्रवाल और ढोरी खास परियोजना के पीओ बीके साहू भी थे.मंत्री ठाकुर शनिवार को ही बेरमो पहुंचे थे.फुसरो में सम्मान सह अभिनंदन समारोह में भाग लेने के बाद चपरी रेस्टहाउस में रात्रि में विश्राम किया. भूमिगत खदान का अवलोकन करने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल स्थित अपने गृहक्षेत्र चले गए.मंत्री ने काफी बारीकी से अंडरग्राउंड माइंस का अवलोकन किया. उन्होंने माइंस के अंदर काम करने वाले मजदूरों से भी कई जानकारी ली.
बेरमो:राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने भूमिगत खदान का रोमांचकारी अनुभव किया प्राप्त
Super Admin - 3/15/2022 8:00:15 AM -



