हजारीबाग:- हजारीबाग स्थित बड़कागांव त्रिवेणी प्रकरण धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। कंपनी की तानाशाही रवैये का विरोध कर रहे 19 मजदूरों को जेल भेजे जाने के बाद आंदोलन की धार तेज होने लगी है। विधायक अंबा प्रसाद के विरोध और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरने के बाद अब इंटक के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसी मामले में डीसी को ज्ञापन सौंपा है। इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साजिद अली खान ने बताया कि धरने पर बैठे 19 मजदूरों को जेल भेजना कहीं से भी उचित नहीं है।
बड़कागांव त्रिवेणी प्रकरण ने पकड़ा तूल, डीसी से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल
Super Admin - 6/28/2021 2:07:56 PM -



