खूंटी जेल में मिले 21 कोरोना पोजिटिव

Super Admin - 4/17/2021 12:22:08 PM -

खूंटी: खूंटी उपकारा के 21 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।इतने बड़े संख्या में कैदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से  जेल प्रशासन सकते में आ गया है।गुरुवार शाम 21 कैदियों के रिपोर्ट मिलने के बाद सभी 21 कैदियों को जेल में ही एक अलग सेल में आइसोलेट किया गया है।शुक्रवार को नगर पंचायत के सहयोग से पूरे जेल को सेनेटायज भी किया गया।एसडीएम हेमंत सती ने बताया कि उपकारा में सात पुरुष एवं 14 महिला बंदी समेत 21 बंदी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जेल में बंद सभी कैदियों की कोरोना की जांच की जा रही है।एसडीएम ने बताया कि जेल में ही सभी का इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जेल में बंद सभी कैदियों की हर सात दिनों में कोरोना जांच करने का भी निर्देश दिया गया है।

Leave Your Comment