भ्रष्ट्राचार के काले कारनामों का इतिहास रचने वाली है हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश
Super Admin - 11/21/2022 8:29:02 AM -
रांची: प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को संवैधानिक संस्थाओं का और न्यायालय का सम्मान करना चाहिए। जब इडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया तो झामुमो और कांग्रेस वालो ने ऐसी राजनीतिक नौटंकी और बयान बाजी करने की जैसे वे कोई भ्रष्ट्राचार के खिलाफ आंदोलन करके आये हो, आजादी की लड़ाई लड़कर आये हो या जैसे कोई जनता को राहत पहुंचाने वाला कार्य करके आये हो। श्री प्रकाश रविवार को प्रदेश कार्यालय मे प्रेस को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को यह याद रखना चाहिये की वे भ्रष्टाचार में लिफ़्त हैं, इसलिए इडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। जब इडी ने मुख्यमंत्री से पूछताछ की तो उन्हें कुछ याद नही आ रहा है। उन्हें ये भी याद नही है कि पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, पूजा सिंघल, डाहु यादव कौन है। आज़ादी के बाद पहली बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री को समन भेजा गया है और इससे पूरे राज्य का मस्तिष्क शर्म से नीचे झुक गया है।
हेमंत सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त : श्री प्रकाश ने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक राज्य में लगातार अवैध खनन, टेंडर मैनेज करना जैसी कार्य सरकार के संरक्षण में चल रही है। आज राज्य के किसी भी सरकारी विभाग में हाथ डालने से काजल ही काजल मिलता है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। सरकार को सत्ता के दलाल और विचौलिये चला रहे है। वे लोग कौन है? उनको कौन संरक्षण दे रहा है। आज यह जानने की जरूरत है। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

