ईडी से पूछताछ के बाद आज विधायक व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे सीएम सोरेन, घर लौटने को कहेंगे

Super Admin - 11/19/2022 9:46:57 AM -

Ranchi: संथाल में हजार करोड़ के अवैध खनन के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते कल ईडी ने करीब साढ़े नौ घंटे पूछताछ की. उनसे दुबारा पूछताछ की संभावना बनी हुई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनसे दुबारा पूछताछ होगी या नहीं. हालांकि, आज उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है. इधर, राज्य का राजनीतिक फिलहाल तापमान सातवें आसमान पर रहने की उम्मीद है.

इधर, शुक्रवार सुबह 11 बजे सभी यूपीए विधायकों को सीएम आवास बुलाया गया है. माना जा रहा है कि हेमंत विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में लौट जाने को कहेंगे. दो दिन पूर्व ही सभी विधायकों को रांची बुलाया गया था. झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सीएम आज कार्याकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें घर लौट जाने की सलाह देंगे. कल दिन के बारह बजे से रात करीब साढ़े नौ बजे तक उनसे पूछताछ हुई.

दूसरी ओर कल हुई पूछताछ ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बेहिसाब संपत्तियों के डॉक्यूमेंट प्रोवाइड कराने को कहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के दौरान ईडी के 3 बड़े अधिकारी शामिल रहे. ईडी ने पूछताछ के दौरान सीएम हेमंत सोरेन से पंकज मिश्रा को लेकर सवाल-जवाब किये. इसके जवाब में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पंकज मिश्रा पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक प्रतिनिधि रहे हैं. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि पंकज मिश्रा के पास अवैध कारोबार और संपत्ति की जानकारी है. इसपर सीएम जवाब नहीं दे सके.

ईडी ने पूछताछ के दौरान सीएम हेमंत सोरेन से पंकज मिश्रा को लेकर कई सवाल-जवाब किये. ईडी यह जानने का प्रयास कर रही थी कि क्या वे पंकज मिश्रा के गैरकानूनी धंधे से भी पहले से अवगत थे. झारखंड में अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग से जुड़े  मामले को लेकर ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए एक लंबी सूची तैयार की थी. सीएम हेमंत सोरेन के पास विभिन्न विभागों के साथ खनन विभाग का भी प्रभार है. ईडी अवैध खनन और उसकी मनी लाउंड्रिंग से साक्ष्य जुटाए हैं.

छानबीन में पंकज मिश्रा के ठिकाने से सीएम के हस्ताक्षर वाले चेकबुक और पासबुक पंकज मिश्रा के पास कैसे पहुंचे ईडी के सवाल पर सीएम जवाब नही दे सके. ईडी ने सीएम के बेहिसाब संपत्ति से जुड़े सवाल पूछे थे, हालांकि सीएम का टाल मटोल करते रहे, ईडी ने डॉक्यूमेंट प्रोवाइड कराने को कहा है. ईडी द्वारा विगत सात माह से राज्य के विभिन्न जिले में छापेमारी जब्त किये गये दस्तावेज ईडी कार्यालय लाया गया. दोपहर करीब 2 बजे दो कर्मचारी सारे दस्तावेज को लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे. जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी सीएम से पूछताछ के दौरान दस्तावेज को दिखाकर जवाब मांगा गया. हालांकि संतोषजनक जवाब ईडी को नहीं मिल सका.

Leave Your Comment