रात 9.38 बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले सीएम हेमंत सोरेन

Super Admin - 11/17/2022 11:08:47 PM -

रांची:- एक हज़ार करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में ईडी ने लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की है. पूछताछ करने के बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय से बाहर निकले और सीएम आवास के लिए अपने काफिल के साथ रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें लेने के लिए ईडी कार्यालय पहुंची थी.  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर 12 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद से इडी की टीम ने लगातार पूछताछ कर रही थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. ईडी ऑफिस के बाहर 200 संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की कोई गलत गतिविधि उत्पन्न ना हो सके.

रात 9.38 बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले सीएम हेमंत सोरेन

अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( इडी) ने सीएम हेमंत सोरेन से नौ घंटे तक गुरुवार को पूछताछ की. पूछताछ खत्म होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन सीएम आवास के लिए निकल गए. ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर समेत तीन अधिकारियों की टीम ने सीएम से अवैध खनन मामले से संबंधित सवाल किए गए. ईडी के ओर से बीते नौ नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन समन जारी किया गया था समन के आलोक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को दिन के 11.53 बजे ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे और ईडी ऑफिस से रात के 9.38 बजे बाहर निकले. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी ईडी ऑफिस पहुंची.

Leave Your Comment